मोबाइल में फ़ोटो से PDF कैसे बनाएँ
आपने किसी फ़ॉर्म, रसीद या सर्टिफ़िकेट की फ़ोटो खींची है और अब उसकी PDF चाहिए। इसके लिए कोई ऐप इंस्टॉल करने की ज़रूरत नहीं। Panna, Android और iPhone दोनों के ब्राउज़र में चलता है।
टूल खोलें: JPG से PDF →स्टेप बाय स्टेप
- अपने फ़ोन पर Chrome या Safari में pannapdf.in/jpg-to-pdf/ खोलें।
- इमेज चुनें पर टैप करें और गैलरी से एक या ज़्यादा फ़ोटो चुनें।
- तीर के बटन से फ़ोटो को सही क्रम में लगाएँ।
- पेज साइज़ A4 और ओरिएंटेशन ऑटो चुनें, फिर PDF में बदलें पर टैप करें।
- PDF डाउनलोड करें पर टैप करें। फ़ाइल आपके फ़ोन के Downloads या Files ऐप में सेव हो जाएगी।
काम की टिप्स
- फ़ोटो दिन की रोशनी में, डॉक्यूमेंट को टेबल पर सीधा रखकर लें, ताकि पूरा पेज फ़्रेम में आए।
- छोटा मार्जिन चुनें, ताकि डॉक्यूमेंट पेज के किनारे से न सटे।
- अगर PDF फ़ॉर्म के लिए बहुत बड़ी है, तो बाद में उसे PDF कंप्रेस करें टूल में खोलें।
आम सवाल
क्या कई फ़ोटो को एक PDF में डाल सकते हैं?
हाँ। आप जितनी फ़ोटो चुनेंगे, हर फ़ोटो उसी PDF का एक पेज बन जाएगी।
कौन-से इमेज फ़ॉर्मेट चलते हैं?
JPG, JPEG, PNG और WebP। ज़्यादातर फ़ोन कैमरे JPG में सेव करते हैं।
क्या साइन-अप करना पड़ेगा?
नहीं। न कोई अकाउंट, न कोई लिमिट और न ही कोई वॉटरमार्क।